{"_id":"662ab74fe0b434968700a876","slug":"fire-breaks-out-in-cattle-shed-25-cattle-burnt-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-116046-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पशुशाला में लगी आग, 25 मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पशुशाला में लगी आग, 25 मवेशी झुलसे
Fri, 26 Apr 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
पशुशाला में लगी आग, 25 मवेशी जिंदा जले
- लालगंज, कटरामेदनीगंज व महेशगंज के पटना में लगी आग बुझाने भागती रही फायरब्रिगेड
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हवा के तेज झोंके के साथ आग ने तबाही मचाई। पट्टी में पशुशाला में लगी आग से 25 मवेशी जिंदा जलकर मर गए। फायरब्रिगेड के तीन टैंकर आग बुझाने पहुंचे। अर्जुनपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर खेत की पराली में आग लग गई। तेज हवा की वजह से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पट्टी से पहुंची फायरब्रिगेड की टीम लगी आग बुझाने लगी रही। तभी वहां से 50 मीटर की दूरी पर महाजन सरोज के पशुशाले में आग लग गई। देखते ही देखते पशुशाले को आग ने पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया। यह देख फायरब्रिगेड की टीम पराली छोड़ पशुशाला की आग बुझाने पहुंची। पशुशाले में चार गाय, चार बछड़ा व 20 बकरियां थीं। आग से बचते हुए तीन गाय बाहर निकाली जा सकीं। जबकि एक गाय, चार बछड़े व 20 बकरियां जिंदा जल कर मर गए। घटना की जानकारी पर पशु चिकित्सकों की टीम के साथ क्षेत्रीय लेखपाल प्रिया सिंह भी पहुंचीं।
इनसेट-- --
शॉर्ट सर्किट से बांस की कोठ में लगी आग
कटरामेंदनीगंज। देहात के रामपुर मुस्तर्का गांव में बृहस्पतिवार को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे मंगरू पटेल, श्री राम पटेल, द्वारिका पटेल के आम के बाग और बांस की कोठ जल गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। संवाद
इनसेट-- -- --
अज्ञात कारणों से लगी आग, गेंहू व भूसा स्वाहा
लालगंज। मनीपुर चंदापुर गांव में बृहस्पतिवार को भाग्यश्री के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से ढाई बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। वहीं, गांव के ही कालिका प्रसाद शुक्ल, जगन गुप्ता, रामराज व लल्लू कोरी के खेत में रखा भूसा भी स्वाहा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगजनी से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया गया है। महेशगंज के पटना में भी आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए कुंडा से फायरब्रिगेड की टीम पहुंची।

इनसेट