फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR on 29, including brother of Nagar Panchayat president

नगर पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत 29 पर एफआईआर

Tue, 14 Jul 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
FIR on 29, including brother of Nagar Panchayat president
गांव में नाली खुदवाने को लेकर प्रधान समर्थकों व विपक्षियों के बीच रविवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग के साथ ही बाइकों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने इस मामले में एक तरफ से 22 तो दूसरी तरफ से 7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार को नाली खुलवाने को लेकर विवाद हो गया। इसकी जानकारी पर प्रधान समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर हुई मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग करते हुए मौके पर मौजूद पांच बाइकें भी तोड़ दी गईं। मारपीट की सूचना पर मानिकपुर नगर अध्यक्ष अबूजैद गुड्डू भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी पर भी लाठियां बरसाईं। इससे उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस सहित सीओ भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना में एक पक्ष से कोटेदार प्यारेलाल की तहरीर पर 22 लोगों पर एससीएसटी एक्ट सहित मारपीट, बलवा, तोडफ़ोड़, आपदा प्रबंधन, महामारी को बढ़ावा देने, धारा 144 का उल्लंघन करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तो दूसरे पक्ष से प्रमोद सिंह पुत्र सूर्य बख्श सिंह की तहरीर पर सात लोगों पर मारपीट, बलवा, तोड़फोड़, महामारी फैलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने भेजा जेल
महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर दो युवक ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रहे थे। एक महिला ने 1090 पर इसकी शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने गोपनीय कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
बाघराय थाना क्षेत्र के देवगलपुर गांव निवासी रोहित शुक्ला पुत्र सूर्यमणि कमासिन क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेडखानी कर उनका आश्लील वीडियो बनाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। वह महिलाओं से खाते में रुपये मंगवाता थे। इसके लिए रोहित अपने मित्र अंशवंश उर्फ अनुज पुत्र शिवशंकर के खाते का उपयोग करता था।
एक महिला ने इसकी शिकायत 1090 पर की थी। पुलिस ने एमआई नंबर की जांच कर इससे संबंधित लोगों की खोज की। इसमें दोनों आरोपी संलिप्त पाए गए। इस पर एसआई बीरपाल सिंह ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कराया। थानाधयक्ष रवींद्र सिंह यादव ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मानिकपुर फलमंडी में घटतौली का वीडियो वायरल
क्षेत्र के मानिकपुर फलमंडी में घटतौली का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोगों ने आम की खरीद के दौरान बाट में लगी मोम को दिखाया है। बताया जा रहा है कि आम के व्यवसायी बाट में मोम लगाकर रखते हैं। जिससे घटतौली करते हैं।
थाने के पास मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की हुई शादी
एक साथ पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका ने थाने के पास स्थित मंदिर में शादी रचा ली। इस दौरान उनके परिजन भी मौजूद रहे। प्रयागराज के निंदूरा गांव निवासी कृष्ण कुमार पुत्र राजू कुंडा के लरू गोबरा की युवती मीना पुत्री राजीव यादव से प्रेम करता था। इस मामले का खुलावा पूर्व में ही हो चुका था। इसके बाद भी युवक के परिजन दहेज को लेकर शादी से मना कर रहे थे। शुक्रवार की रात में प्रेेमी-प्रेमिका कुंडा कस्बे में एक कमरे में साथ पकड़े गए। पुलिस ने युवक को थाने में बैठा दिया। बाद में दोनों के परिजनों की सहमति पर पास स्थित मंदिर में उनकी शादी करा दी।

घर जा रहे युवक को पीटा, गंभीर
घर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने रोककर जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार की देर रात उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के लरू गांव निवासी दीपक यादव अगोरी की बाजार में दुकान करता है। वह शुक्रवार की देर रात दुकान बंद करके घर जा रहा था। इस दौरान रायपुर भरखी गांव के आधा दर्जन लोगों ने उसे रास्ते में रोककर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह वहीं पर बेहोश हो गया। काफी रात में उसे होश आया तो वह घर पहुंचा। उसकी हालत देख परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराते हुए पुलिस केा सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed