फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fir lodged in the case of attempt of murder

37 के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस

Mon, 06 Apr 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
fir lodged in the case of attempt of murder
कोरोना की जांच को गई टीम के सामने हुए बवाल व मारपीट में पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर 37 के खिलाफ हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज करने से पहले पुलिस जांच पड़ताल रही है। लालगंज कोतवाली के भेभौरा सुदीन का पुरवा में मुंबई से कुछ लोग घर आए थे। प्रधान राधेश्याम की सूचना पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम आरोपियों की जांच करने गांव पहुंची थी। जांच के दौरान की प्रधान व विपक्षी ताहिर, रईस आदि से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें आठ लोग चोटिल भी हो गए। घटना के बाद पुलिस पहुचीं और दोनाें पक्षाें के कुछ लोगाें को हिरासत में ले लिया। मामले में देर रात प्रधान राधेश्याम की तहरीर पर ताहिर, रईस, अमीन, जान मोहम्मद, रहमत उल्ला समेत 32 नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट व फायरिंग कर दहशत फैलाने का केस दर्ज किया है। उधर दूसरे की ओर से पिंटू पुत्र रहमतउल्ला ने भी प्रधान राधेश्याम व समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि प्रधान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed