फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fight for DAP, uproar in Saraibahelia

डीएपी के लिए मारामारी, सरायबहेलिया में बवाल

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fight for DAP, uproar in Saraibahelia
कुसुमी स्थित साधन सहकारी समिति में डीएपी लेने को लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
डीएपी केजिले में डीएपी खाद का संकट गहरा गया है। अक्तूबर और नवंबर माह में डीएपी की रैक नहीं आने से साधन सहकारी समितियों और प्राइवेट दुकानों से डीएपी पूरी तरह गायब हो गई है। जिले के गोदामों से डीएपी का स्टाक पूरी तरह खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार को सदर विकास खंड के सरायबहेलिया में डीएपी वितरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और पीसीएफ जिला प्रबंधक डीके सिंह ने अपनी मौजूदगी में खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

जिले में रबी की बुवाई के लिए 21,000 मीट्रिकटन डीएपी का लक्ष्य है, मगर अभी तक जिले को मात्र एक हजार मीट्रिकटन डीएपी मिली है। जिले के गोदामों में रिजर्व में रखी 6500 मीट्रिकटन डीएपी बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समितियों पर 250-250 बोरी डीएपी का वितरण किया गया। समितियों पर खाद पहुंचते ही किसान लेने के लिए उमड़ पड़े। सदर ब्लॉक के सरायबहेलिया साधन समिति पर किसान खाद लेने उमड़ पड़े।
विज्ञापन

किसी को पांच तो किसी को एक बोरी खाद दी जा रही थी। इससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे सचिव ने खाद का वितरण बंद कर दिया। जिला प्रशासन को सूचना मिलने पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक डीके सिंह और भुपियामऊ पुुलिस के पहुंचने पर खाद का वितरण प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक पुलिस और अधिकारियों की देखरेख में खाद का वितरण हुआ। जिले के 17 ब्लॉकों की साधन सहकारी समि तियों पर जो खाद भेजी गई थी, वह देखते ही देखते गायब हो गई। जिले में 15 नवंबर के बाद रैक आने की संभावना जताई जा रही है। खाद की रैक आने पर ही डीएपी की समस्या खत्म होगी।

जिले में खाद का संकट दूर करने के लिए शासन में लगातार बात हो रही है। जिले में डीएपी की रैक की मांग की गई है। 15 नवंबर के बाद आने की संभावना है। डीएपी की रैक आने के बाद संकट पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed