फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fifty percent seats vacant for DElEd 2021 session

डीएलएड 2021 सत्र की पचास फीसदी सीटें खाली

Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fifty percent seats vacant for DElEd 2021 session
education
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन(डीएलएड) 2021 प्रवेश के तीसरे अैर अंतिम चरण के सीट आवंटन शुक्रवार को हो गया है। कुल 5500 सीटों के सापेक्ष 2225 सीटों पर ही अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। शेष आधे से अधिक 3275 सीटें खाली रह गई हैं। प्रशिक्षण 11 अक्टूबर से शुरु होना था। अधिकांश कालेजों में अभी प्रशिक्षण शुरु नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण 2020 सत्र शून्य होने के बावजूद युवाओं ने इस कोर्स में रूचि नहीं ली। कभी नौकरी की गारंटी माने जाने वाले डीएलएड( पूर्व में बीटीसी)कोर्स को अधिकांश युवा करना नहीं चाहते। अंतिम चरण में डायट की 200 सीटों में 113 ही भरी जा सकी। विशेष आरक्षण की करीब 40 सीटें खाली रह गई है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण को मिलाकर कुल 2225सीटें आवंटित की गई। आनलाइन काउंसलिंग 22 सितंबर से शुरु हुई थी।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि डीएलएड के लिए शुरु से खास रूचि नहीं दिख रही थी। सीटों के सापेक्ष पर्याप्त संख्या में आवेदन न मिलने के कारण परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को तीन बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी थी। इसके पीछे निजी डीएलएड कालेजों का दबाव भी था। पिछले साल शून्य सत्र होने के कारण प्राइवेट कालेजों की कमाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब अंतिम मौके के तौर पर डीएलएड कालेज छात्र-छात्राओं का सीधे दाखिला ले सकेंगे। डायट प्राचार्य मो. इब्राहिम ने बताया कि डीएलएड की पूरी सीटों को नहीं भरा जा सका है। डीएलएड कालेजों को एक अवसर मिलने की संभावना बताई जा रही है। जिससे सभी कालेजों की सीटों को भरा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed