{"_id":"60bcdbf98ebc3e8de01ba57a","slug":"fierce-ruckus-over-the-marriage-of-a-lover-couple-who-ran-away-from-home-in-the-temple-four-including-the-bride-and-groom-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागे प्रेमी जोड़े का मंदिर में विवाह कराने पर जमकर हंगामा, दूल्हा-दुल्हन सहित चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भागे प्रेमी जोड़े का मंदिर में विवाह कराने पर जमकर हंगामा, दूल्हा-दुल्हन सहित चार हिरासत में
Sun, 06 Jun 2021 08:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक तथा लालगंज थाना क्षेत्र के ही एक गांव की युवती का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के अनुसार तीन जून को दोनों युवक-युवती भागकर प्रयागराज के हंडिया पहुंच गए और यहां पर शिव मंदिर में विवाह रचा लिया। युवती के परिजनों को जब शादी की जानकारी हुई उन्होंने विधिवत शादी की रस्म अदा करने के लिए दोनों को अंतू थाना क्षेत्र में मां चंडिका देवी धाम में बुला लिया।
विज्ञापन
प्रेमी युवक युवती जब चंदिकन धाम पहुंचे तो युवक और उसके परिजन तथा लड़की के परिजनों में मंदिर परिसर के अंदर ही शादी को लेकर विवाद होने लगा। विवाद ने धीरे-धीरे मारपीट का रूप धारण कर लिया। इससे मंदिर में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने युवक युवती सहित चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई। दोनों पक्षों के परिजन एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। मामले में एसआई रणविजय सिंह ने बताया कि युवक-युवती मंदिर में शादी करने के लिए आए थे। दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन