फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Festival meets national unity strengthening message

महोत्सव से मिलता है राष्ट्रीय एकता की मजबूती का संदेश 

Wed, 06 Mar 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Festival meets national unity strengthening message
एकता महोत्सव - फोटो : प्रतापगढ़
पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम के 24वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव पर सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या का जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना व पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि यहां आयोजित महोत्सव के माध्यम से पूरे देश में राष्ट्रीय एकता की मजबूती का संदेश निकलता है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विलक्षण एकता की संस्कृति को भी बेहद मजबूती के साथ परिलक्षित करता है। डीएम ने कहा कि महोत्सव के देश की विभिन्न संस्कृतियों में एकरूपता का बोध भी ऐसे कार्यक्रमों से होता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि अनेकता में एकता तथा भाईचारा ही दुनिया में भारत की मेलजोल को सबसे बड़ा वैश्विक संदेश देता है। उन्होने लोगों से कहा कि वह सौहार्द तथा एकता को बुलंद रखते हुए दुनिया के हर मंच पर तिरंगा को शान से लहराना हर देशवासी का पहला कर्तब्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह कहा कि सामाजिक सद्भावना से ही लोग विकास व खुशहाली का लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम की संयोजक क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बाबा धाम का यह महोत्सव हमारी पौराणिकता तथा वर्तमान संस्कृति का आने वाली पीढिय़ों को देश के प्रति सजग समर्पण का बोध कराता है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से डीएम मार्कण्डेय शाही को अंगवस्त्रम व महोत्सव 2019 का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सारस्वत सम्मान से विभूषित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के साथ जनप्रतिनिधियों ने पवित्र गंगा सरोवर में राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए दीपदान किया। इस मौके पर एआएमटी लखनऊ के निदेशक अंबिका मिश्र, ट्रिपल आईटी प्रयागराज की प्रोफेसर डॉ. विजयश्री तिवारी सोना, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, अरविंद मिश्र, प्रधान आशुतोष मिश्र, दिनेश मिश्र, बृजकिशोर तिवारी, उमेश मिश्र, संजीत तिवारी, प्रदीप मिश्र आदि मौजूद रहे। 

पुलवामा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
घुइसरनाथ धाम। राष्ट्रीय एकता महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के उद्घाटन के दौरान पुलवामा हमले के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। रंगमंच पर ही सभी शहीदों की फोटो होर्डिंग्स में लगाई गई थी। डीएम मार्कंण्डेय शाही व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत अतिथियों ने आयोजन समिति की ओर से शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीएम ने कहा कि पुलवामा के शहीदों को देश कभी भुला नहीं पाएगा। 

भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी ने मचाया धमाल
 बाबा धाम में आयोजित राष्ट्रीय एकता महोत्सव में सोमवार को रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दर्शक झूमते रहे। भजन, भक्ति गीत, देशभक्ति गीत व नाटक के साथ ही विभिन्न ग्रुपों के कलाकारों ने रात भर जमकर धमाल मचाया। सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत पाश्र्व गायक रवि त्रिपाठी के गीतों से हुई।

रवि त्रिपाठी ने बोल बम बोल बम बोल बम की शिव आराधना, खबरिया लेइहा हो बाबा से वातारण को भक्तिमय कर दिया। वहीं मुस्कराने की वजह तुम हो सुनाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर किया। उन्होने पुलवामा के शहीदों की याद में ऐ मेरे वतन के लोगों गाकर देशभक्ति का जोश भरा। इसके बाद मंच पर भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा काजल राघवानी का आगमन हुआ। प्राख्यात सिने तारिका को अपने बीच देख दर्शक को उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। माइक संभालते ही शोख अदाओं के साथ काजल राघवनी ने दर्शकों का अभिवादन किया तो भीड़ मंच की ओर बढ़ चली।

शिव आराधना के बाद भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा काजल ने गोरी तोरी चुनरी लाल लाल रे, पिया घर न आयो हे राम जी, पलंगिया सोने ने दिया, जब ले जागन बानी, तनी सा देई दिया मजा जी,  बिन बियाहे राजा जी आदि सुनाया तो दर्शकों रात भर झूमते रहे। काजल के फिल्मी गानों की धुनों व लटक झटके पर युवा अपनी जगह थिरकने लगे। उनका जोश थमने का नाम नही ले रहा था।


काजल ने भी आखिरी कार्यक्रम पुलवामा शहीदों के याद में तुम्हारी फौज सरहद पर सुनाया तो वंदे मातरम व भारत माता की जयकारे लगने लगे। लखनऊ के रेडियो कलाकार राहुल चावला व रश्मि को कार्यक्रम भी खूब सराहा गया। पंख एक पहल की ग्रुप का रंगारंग कार्यक्रम भी लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed