फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Feeder wise campaign will be run to collect bills from defaulters

बकाएदारों से बिल वसूलने के लिए फीडरवार चलेगा अभियान

Fri, 11 Nov 2022 11:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Feeder wise campaign will be run to collect bills from defaulters
Feeder wise campaign will be run to collect bills from defaulters
कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा न करने वाले बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। विभाग बकायेदारों से फीडरवार बिजली बिल वसूलने का अभियान चलाएगा। प्रत्येक फीडर पर पंजीकृत कनेक्शन के साथ ही बकायेदारों की भी सूची रहेगी।
विज्ञापन

जिले में दीन दयाल उपाध्याय योजना और सौभाग्य योजना के तहत गांव-गांव बिजली पहुंचाने के साथ ही मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया गया था। विभागीय अधिकारियों ने योजना को विस्तार देने के लिए गांव- गांव शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन का वितरण किया गया। कनेक्शन के दौरान बोर्ड, मीटर, व बल्ब भी दिए गए थे। जिले में एक लाख 20 हजार मुफ्त में बांटे गए। लेकिन कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिल जमा नहीं किया।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार रानीगंज में 21 हजार उपभोक्ताओं पर दो करोड़ 31 लाख बकाया है। सदर में 39 हजार उपभोक्ताओं पर 13 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह लालगंज में 25123 उपभोक्ताओं पर 73 करोड़ और कुंडा में 35 हजार उपभोक्ताओं का 20 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवीजन कार्यालय से उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी गई, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। अब विभाग ऐसे बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। सभी उपखंडों में फीडरवार अभियान चलाया जाएगा। इस बारे में सदर डिवीजन के अधिशाषी अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि फीडरवार अभियान से बिल वसूलने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed