फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   father died and son injured seriously in road accident at Jethwara policestation area in pratapgarh

कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर

Sun, 27 Jun 2021 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
father died and son injured seriously in road accident at Jethwara policestation area in pratapgarh
प्रतापगढ़। बेकाबू कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की खबर पर पहुंचे एसडीएम लालगंज व सीओ ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। तब जाकर तीन घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायभैया निवासी रामशिरोमणि (45) शनिवार दोपहर अपने बेटे तेजस्व (12) के साथ बाइक से जेठवारा बाजार की ओर जा रहे थे। पूरनपुर खास के करीब पीछे से आ रही बेकाबू कार ने रामशिरोमणि की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर जुटे आसपास के लोग घायल पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाने की तैैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक रामशिरोमणि की सांसें थम गईं। घायल तेजस्व को मेडिकल कालेज भेजा गया। खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों से परिजनों की तीखी झड़प हुई। करीब पौने दो बजे आक्रोशित लोगों ने जेठवारा-मोहनगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन कार चालक की गिरफ्तारी के साथ ही आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। बवाल बढ़ने की खबर पर लालगंज एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन व कार को कब्जे में लेने की जानकारी देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के बभनी के करीब शनिवार की शाम कार चालक ने साइकिल सवार शुद्धू (45) व उसके बेटे शहजाद (14) को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। शुद्घू को उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed