{"_id":"5a6f321c4f1c1ba3268b7270","slug":"farmers-get-disturbed-by-no-water-in-canals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मानिकपुर रजबहा से जुड़े आधा दर्जन माइनरों में इन दिनों धूल उड़ रही है। इससे किसानों की गेंहू, आलू की फसलें सिचाई के बगैर बर्बाद हो रही हैं। सिंचाई न हो पाने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे देखी जा रही हैं। लगभग एक पखवारे से नहरों में पानी न होने से गेहूं की सिंचाई से काफी किसान वंचित रह गए थे।
इधर, माघ मेले में गंगा में पानी जाने से नहरों में पानी बंद हो गया था। इससे हजारों बीघे गेहूं की फसल सिंचाई न होने से खराब हो रही है। जाजूपुर, ऐठू, त्रिलोचनपुर, पनिगो, मनार, सरपटा, लोकईयापुर, शैलवारा, अन्तामऊ समेत कई माइनरों में पानी न होने से किसानों की फसल खराब हो रही है। क्षेत्र के शैलेन्द्र मिश्र, महेश मिश्रा, पंचमलाल पटेल, शिवपाल, रामदुलारे पटेल, इंद्रपति मिश्रा, उमाशंकर पांडेय, विनोद पांडेय, राजकुमार आदि किसानों ने सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से जल्द ही नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की है।