फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP worker stabbed to death in cattle dispute

प्रतापगढ़ : मवेशियों के विवाद में सपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

Fri, 19 Nov 2021 12:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 19 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP worker stabbed to death in cattle dispute
कोहडौर के चंदौका जलालपुर में युवक को चाकू मारने के बाद अस्पताल पहुंचने पर मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : PRATAPGARH
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंदौका जलालपुर में मवेशियों के खेत में जाने को लेकर हुए विवाद में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ता कन्हैयालाल यादव (48) की पड़ोसियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन



कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंदौका जलालपुर निवासी कन्हैयालाल यादव खेती करते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने ट्रैक्टर से गांव के जयराम यादव का खेत समतल कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के भीम तिवारी ने अपने बेटों के साथ उनका ट्रैक्टर रोक लिया और तीन दिन पहले खेत में मवेशी घुसने को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान कन्हैयालाल के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर परिजन दौड़ पड़े। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिवार के लोगों से पूछताछ करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद सीओ सिटी अभय पांडेय पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में दबिश देने लगी।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि हत्यारोपी भीम तिवारी की गोशाला है। रात में गोवंशों को खुला छोड़ देता है। मवेशी किसानों की फसल चट कर देते हैं। तीन दिन पहले खेत में फसल चरने को लेकर मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात
चंदौका जलालपुर में कन्हैयालाल की हत्या की खबर मिलते ही तनाव व्याप्त हो गया है। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिवार के लोगों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो शुक्रवार को वे लोग हाईवे जाम करेंगे। कन्हैयालाल का एक बेटा और दो बेटियां हैं।


दरोगा बनकर वसूली करते हुए पकड़ा गया था हत्यारोपी
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंदौका जलालपुर में किसान कन्हैयालाल यादव की चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी श्यामशंकर उर्फ भीम तिवारी कुछ दिनों पहले सांगीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा था। वह दरोगा बनकर लोगों से वसूली करते हुए पकड़ा गया था। जेल से छूटकर आने के बाद उसने गोशाला खोल ली। रात में मवेशियों को खोल देता था। उसके मवेशी किसानों की फसल खराब कर देते थे। इसे लेकर आए दिन ग्रामीणों से भीम तिवारी की तकरार होती रहती थी।
 

कोहडौर के चंदौका जलालपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या के बाद बिलखते परिजन। संवाद

कोहडौर के चंदौका जलालपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या के बाद बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

मृत कन्हैया लाल। फाइल फोटो

मृत कन्हैया लाल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed