{"_id":"6509c659099acb9425039556","slug":"farewell-after-resolving-12-year-old-marital-dispute-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1004-4585-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 12 वर्ष पुराने वैवाहिक विवाद का निस्तारण कर कराई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 12 वर्ष पुराने वैवाहिक विवाद का निस्तारण कर कराई विदाई
Tue, 19 Sep 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 Sep 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता केन्द्र में समझौते के बाद जोडे़ की विदाई कराते अपर जिल
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर हुई सुलह
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित मध्यस्थता केंद्र के अध्यक्ष न्यायाधीश अब्दुल शाहिद के मार्गदर्शन में मंगलवार को 12 वर्ष पुराने वैवाहिक विवाद में सुलह हुई। इसमें पति पत्नी दोनों साथ रहने को राजी हो गए।
लालगंज के देवकली गांव के युवक की शादी सांगीपुर के ककोरिहा गांव की युवती के साथ वर्ष 2001 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे हुए। 2011 में पत्नी ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराते हुए अलग रहने का फैसला किया था। इसका मुकदमा चल रहा था, जिसमें मंगलवार को सुलह हो गई। अधिवक्ता मध्यस्थ किरन बाला सिंह ने पति-पत्नी से बातचीत कर सुलह कराया। इससे दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए। प्राधिकरण के सचिव नीरज बरनवाल ने मिठाई खिलाकर दोनों की विदाई कराई।