{"_id":"62167c68290c826eca781e40","slug":"familialism-between-sp-and-congress-bjp-is-an-indian-feuding-party-sanjay-singh-pratapgarh-news-ald3276257188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा व कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी और भाजपा भारतीय झगड़ा पार्टी है: संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा व कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी और भाजपा भारतीय झगड़ा पार्टी है: संजय
विज्ञापन
रानीगंज में आम आदमी पार्टी की जनसभा में जुटी भीड़। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज पॉवर हाउस के पास बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुराग मिश्रा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा, बसपा, सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय झगड़ा पार्टी है। सपा व कांग्रेस परिवारवाद को लेकर चलती हैं, जबकि बसपा धनपशुओं की पार्टी है। इन सभी से सचेत रहने की जरूरत है। इनसे जनता का भला नहीं होने वाला।
अगर इनसे छुटकारा चाहते हैं तो 27 फरवरी को झाडू लगाकर इनका सफाया कर दीजिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व रोजगार के मुद्दे पर ये सरकारें फेल साबित हुई हैं। जातिवाद की राजनीति के जरिए सत्ता हासिल कर प्रदेश में सिर्फ दंगे कराए हैं। जातिवाद के जरिए इनकी राजनीति चल रही है। 2022 के समर में जनता इन्हें सबक सिखाने जा रही है। उन्होंने कहा कि रानीगंज के विधायक ड्रामेबाज हैं।
पांच साल तक आप सभी इनके ड्रामे से परिचित हो गए हैं। 27 फरवरी को इस ड्रामेबाज को झाड़ू लगाकर साफ कर देना। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पहले आतंकवाद व मंदिर का मुद्दा था, अब हिजाब का मुद्दा आ गया है। 90 साल पहले यही संघ के लोग हाफ पैंट पहनकर चलते थे। तब इन्हें कोई नहीं कुछ कहता था।
विज्ञापन
अगर हमारे घर की बहू, बेटियां सिर ढककर व घूंघट में नहीं चलेंगी, तो क्या वह हॉफ पैंट व जींस में टहलेेंगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेेश उपाध्याय, प्रवीन यादव, चक्रधर मिश्रा, श्रीसागर मिश्रा, प्रेम शंकर मिश्रा, विद्या सागर मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हम बाजा बढ़िया बजाते हैं...
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम किसान के बेटे हैं। जमीन पर ही रहते हैं। किसान का लड़का झाबर खेलता है, कबड्डी खेलता है, अपनी फसल को चिड़ियों से बचाने के लिए डिब्बे को लकड़ी से बजाता है। हम फसल बचाना जानते हैं और देश बचाना भी।

रानीगंज में आम आदमी पार्टी की जनसभा में बोलते प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह। संवाद- फोटो : PRATAPGARH