फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fake marriage card for cash

ढाई लाख के चक्कर में छप रहे शादी के फर्जी कार्ड

Fri, 18 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 18 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
fake marriage card for cash
कार्ड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बैंकों से ढाई लाख रुपये निकालने के लिए फर्जी शादी के कार्ड छपवाने वालों की होड़ सी लग गई है। प्रिंटिंग प्रेस संचालक भी मौके का फायदा उठाते हुए पांच रुपये के एक कार्ड की कीमत पांच सौ तक वसूल रहे हैं। हालांकि यह गोरखधंधा बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा है। आरबीआई की नई गाइड लाइन में बैंकों में जिसका खाता है, उसके नाम शादी के कार्ड पर ढाई लाख रुपये निकल सकते हैं।

नोटबंदी के  फैसले के बाद से बैंकों से पैसा निकालने के लिए गाइड लाइन जारी हुई तो जिनके घरों में शादियां होनी हैं वहां मायूसी छा गई। बीते सप्ताह कई शादियां सादगी के साथ हुईं और उसमें भी लोगों ने आर्थिक सहायोग किया। परेशानी को देखते हुए गुुरुवार को आरबीआई की नई गाइड लाइन जारी हुई। जिसमें बड़ी राहत देते हुए कहा गया कि जिन घरों में शादी है उस घर का एक सदस्य कार्ड दिखाकर ढाई लाख रुपये एक बार में निकाल सकता है। इसकी जानकारी होते ही शुक्रवार को कई लोग विभिन्न बैंकों में पहुंचे और शादी का कार्ड दिखाकर रुपये मांगने लगे। हालांकि शुक्रवार को किसी को रुपये नहीं मिल सके। लेकिन प्रिंटिग प्रेस पर भीड़ जरूर जुट गई। बताया गया कि लोग फर्जी शादी का कार्ड छपवाकर ढाई लाख निकालने की जुगत में हैं। इसमें ज्यादातर व्यवसाय से जुडेे़ लोग हैं। इसका फायदा प्रिंटिंग प्रेस संचालक भी उठाने लगे हैं।
विज्ञापन


बैंक के लिए सिर्फ एक कार्ड जरूरी होता है, उसे छापने के लिए प्रेस को स्याही व कार्ड में बमुश्किल दस रुपये ही खर्च होते हैं। लेकिन इसकी कीमत पांच सौ रुपये तक वसूल की जा रही है। कार्ड छपने में जिनका खाता बैंकों में है उनका नाम बतौर मां या बाप लिखा जा रहा है। दूल्हा या दुल्हन का नाम काल्पनिक भरा जा रहा है। हालांकि यह गोरखधंधा बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा है। एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कई लोग उसके पास पहुंचे। वे मुंह मांगा पैसा फर्जी शादी का कार्ड छापने के एवज में देने को तैयार हैं। इस बारे में लालगंज व सांगीपुर के कुछ बैंक  मैनेजरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गाइड लाइन में सिर्फ शादी का कार्ड दिखाने पर ढाई लाख का भुगतान करने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का कार्ड दिखाने पर मां या पिता में से किसी एक के खाते से केवाईसी देकर ढाई लाख निकाला जा सकता है। सत्यापन के लिए काई निर्देश नहीं आया है। फर्जी शादी का कार्ड लगाकर पैसा निकाला धोखाधड़ी करने जैसा है। बैंकों की ओर से जांच की बात कही जाएगी तो ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजेंद्र प्रसाद तिवारी, उपजिलाधिकारी, लालगंज।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed