{"_id":"56ed86af4f1c1bd3618b4d57","slug":"exam-in-gic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी, जीजीआईसी में होगी पांच कॉलेजों की निरस्त परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी, जीजीआईसी में होगी पांच कॉलेजों की निरस्त परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा इलाके के पांच कॉलेजों की निरस्त परीक्षा शहर के जीआईसी और जीजीआईसी में 29 मार्च को होगी। इससे कुंडा तहसील के परीक्षार्थियों को साठ किमी दूर परीक्षा देने आना होगा। इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा पहली पाली और दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर पहली पाली में 29 मार्च को ही होगा।
कुंडा एसडीएम के पांच कॉलेजों में सामूहिक नकल का सनसनीखेज खुलासा करने पर यूपी बोर्ड ने इन कॉलेजों की परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। पांचों कॉलेजों की निरस्त परीक्षाएं 29 मार्च को शहर के जीआईसी और जीजीआईसी में होंगी। आरपी तिवारी इंटरकॉलेज सराय सुभद्रा कुंडा में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की निरस्त परीक्षा 29 मार्च को पहली पाली में जीआईसी में होगी। श्रीकृष्ण इंटरकॉलेज कृष्णनगर झींगुर में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 29 मार्च को दूसरी पाली में जीआईसी में होगी। जबकि बाल भारती इंटरकालेज उमरी कोटिला, आरएन द्विवेदी इंटर कॉलेज पनिगौ, शिवमंगल इंटरकॉलेज रामपुरदाबी संग्रामगढ़ में हाईस्कूल अंग्रेजी का निरस्त पेपर जीजीआईसी में 29 मार्च को पहली पाली में होगा। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत कराते हुए सभी परीक्षार्थियों को सूचित करने को कहा गया है।