फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ethnic conflict wreaked havoc on family in Behdaud Khurd village, 14 including women injured

प्रतापगढ़ : जातीय संघर्ष में बेहदौद खुर्द गांव में कुनबे पर बरपाया कहर, महिलाओं सहित 14 चोटिल

Mon, 13 Mar 2023 01:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 01:37 AM IST
सार

घायल पक्ष की ओर से रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत भी की गई थी लेकिन क्षेत्रीय राजस्व टीम व पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। घटना के बाद लापरवाही की बाबत अब जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

विस्तार

गांव के रास्ते व नाली की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल खुर्द गांव में रविवार की दोपहर जातीय संर्घष हो गया। आरोप है कि यादव परिवर के लोगों ने अनुसूचित परिवार की महिलाओं को घेरकर लाठी से पीटा। मारपीट में अनुसूचित जाति के कुनबे से महिलाओं समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी व मेडिकल कालेज में चल रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

विज्ञापन


घायल पक्ष की ओर से रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत भी की गई थी लेकिन क्षेत्रीय राजस्व टीम व पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। घटना के बाद लापरवाही की बाबत अब जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। फतनपुर के बेहदौल खुर्द गांव में खड़ंजे के बगल नाली बनी है। आरोप है कि कुछ माह से रास्ते की जमीन व नाली पर अजीत यादव के पक्ष के लोग रविवार की सुबह अवैध निर्माण कर रहे थे।

विज्ञापन

जलनिकासी नहीं होने पर इसी गांव के रामचंद्र व उसके परिवार के लोग विरोध करने लगे। आरोप है कि निर्माण करने वालों के पक्ष से दर्जन भर लोगों ने विरोध करने पहुंचे रामचंद्र व उसके परिवार की महिलाओं को कहासुनी के दौरान लाठी से दौड़ाकर पीटना शुरु कर दिया। घायल शोर मचाकर घर की ओर भागे इसके बाद भी आरोपी घर में घुसकर मारपीट के बाद तोड़फोड़ की। घटना के बाद आरोपी भाग निकले।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अनुसूचित जाति के परिवार की गंभीर घायल रूप से घायल नगीता (17), शिवानी (15) और रानी (48) को सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने इस सभी की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। आन्य घायलों में उजाला देवी, रेनू, प्रीती, दिनेश, विनोद व राजेश व अन्य घायलों का उपचार सीएचसी गौरा में चल रहा है। इस मामले के घायल रामचंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रानीगंज पुलिस के साथ ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

शिकायत की अनदेखी विवाद का कारण

मारपीट की इस घटना के बाद घायल पक्ष के साथ ही गांव के लोगों फतनपुर पुलिस व क्षेत्रीय राजस्व टीम पर आरोप लगाया है कि कई दिनों से मामले की शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई तो दूर कोई मौके पर नहीं पहुंचा। लापरवाही के चलते अनुसूचित जाति के परिवार पर मनबढ़ आरोपियों ने घेरकर हमला किया। कार्रवाई के डर से रानीगंज व फतनपुर पुलिस आरोपियों के घर दबिश दे रही है लेकिन सभी मकान में ताला लगाकर फरार हैं।

सोशल मीडिया पर तैर रहा मारपीट का वीडियो फतनपुर पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर क्षेत्रीय लोग प्रशासन के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बेहदौलखुर्द गांव में अनुसूचित परिवार की महिलाओं को घेर कर आरोपियों ने लाठी से पीटा था। पूरे मामले का किसी ने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एएसपी के निर्देश पर सीओ रानीगंज मौके पर पहुंचे थे।

मामले की जानकारी पर रानीगंज सीओ सहित पुलिस मौके पर पहुंची थी। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। पहले की शिकायत पर यदि कार्रवाई नहीं की गई थी तो इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। - विद्या सागर मिश्रा, एएसपी पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed