{"_id":"63a4ab9a931b8118aa7a1fd3","slug":"entry-closed-without-mask-in-opd-from-today-pratapgarh-news-ald348889192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ओपीडी में बगैर मास्क आज से प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ओपीडी में बगैर मास्क आज से प्रवेश बंद
विज्ञापन
Entry closed without mask in OPD from today
कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार से बगैर मास्क लगाए आने वाले मरीजों के साथ तीमारदारों को ओपीडी में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को फिर से कोरोना का बूस्टर डोज लगाने की तैयारी है।
देश के दूसरे राज्यों में कोरोना की ताजा स्थिति देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बरतने का आदेश मिला है। अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की कोरोना जांच कराने का आदेश दिया गया है। वहीं बगैर मास्क अस्पताल में चिकित्सक के साथ कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आर्यदेश दीपक ने बताया कि शासन के आदेश पर अब बगैर मास्क ओपीडी में मरीजों और तीमारदारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि बगैर मास्क लगाए ओपीडी में मरीज पहुंच भी गए तो चिकित्सक ऐसे मरीजों का इलाज भी नहीं करेंगे। सुरक्षा कर्मी ओपीडी कक्ष से ऐसे लोगों को बाहर करेंगे। ऑक्सीजन प्लांट और मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए अलग से वार्ड तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रिहर्सल करेंगे चिकित्सक कर्मचारी
कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को रिहर्सल करने का आदेश दिया है। मरीज के आने के बाद कैसे वे अस्पताल में लेकर जाएंगे। उनका इलाज किस तरह करेंगे। इसका भी रिहर्सल किया जाए। जिससे मरीजों की जान न जाए, समय रहते उनका इलाज हो सके। संवाद