फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   English question papers reaching the examination centers, increased trouble

Pratapgarh News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे अंग्रेजी के प्रश्नपत्र, बढ़ी मुसीबत

Mon, 26 Jun 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 26 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
English question papers reaching the examination centers, increased trouble
राज्य विश्वविद्यालय की लापरवाही परीक्षा केंद्रों और परीक्षार्थियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। रविवार को भी अंग्रेजी में प्रश्नपत्र मिलने की वजह से परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। करीब आधे घंटे विलंब से परीक्षा प्रारंभ हो सकी। शनिवार को परीक्षार्थियों के हंगामे के बाद भी विश्वविद्यालय द्वारा सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रो. राजेन्द्र सिंह(रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों की बीएएलएलबी की परीक्षाएं 23 जून से हो रहीं हैं। परीक्षा के पहले दिन ही विश्वविद्यालय द्वारा प्रश्नपत्र अंग्रेजी में भेज दिया गया। हालांकि पहले दिन किसी तरह परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यही स्थिति शनिवार को भी रही। अंग्रेजी में प्रश्नपत्र पाकर आक्रोशित परीक्षार्थियों ने केंद्र पर हंगामा भी किया था। परीक्षार्थियों की नाराजगी को देखते हुए केंद्राध्यक्षों ने मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। उस दिन विश्वविद्यालय ने प्रश्नपत्र का हिंदी में अनुवाद कराकर केंद्रों को ईमेल पर उपलब्ध कराया था। करीब एक घंटे विलंब से परीक्षा प्रारंभ हुई थी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के हंगामे के बाद भी रविवार को फिर से अंग्रेजी में प्रश्नपत्र विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराया गया। जिसे लेकर केंद्रों पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। केंद्र संचालकों ने विश्वविद्यालय को सूचित कर हिंदी में प्रश्नपत्र मंगाया। परीक्षा सुबह आठ से 10 बजे तक थी, लेकिन 8.30 बजे से परीक्षा प्रारंभ हो सकी। एमडीपीजी परीक्षा केंद्र के जनसूचनाधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि प्रश्नपत्रों को फ़ोटो स्टेट कराने में करीब आधे घंटे का समय लगा। इसके बाद परीक्षा प्रारंभ कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



नहीं हुआ सुधार तो हो सकता है बवाल



नोडल केंद्रों पर दो दिन पूर्व प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए जाते हैं। हालांकि प्रश्नपत्रों के बंडल को केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही खोलने की अनुमति है। ऐसे में केंद्रों को प्रश्नपत्र के माध्यम (अंग्रेजी,हिंदी) माध्यम की जानकारी नही हो पाती है। केंद्रों का कहना है कि अब अगली परीक्षा के दिन विश्वविद्यालय को हिंदी में प्रश्नपत्र भेजना चाहिए। जिससे समय से परीक्षा शुरू कराई जा सके। नहीं तो परीक्षार्थियों का गुस्सा भड़क सकता है। जिससे परीक्षा कराने में मुसीबत होगी।




वर्जन----

केंद्रों को हिंदी में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परीक्षा देर में शुरू होने पर परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। अन्य परीक्षा के दिनों में समय से हिंदी माध्यम में प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।


डॉ. अखिलेश सिंह, कुलपति, राज्य विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed