{"_id":"652d5abad60438b356052244","slug":"english-liquor-worth-rs-2845-lakh-recovered-from-chandigarh-to-bihar-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-6012-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संपादित<bha>--<\/bha>चंडीगढ़ से बिहार जा रही 28.45 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>चंडीगढ़ से बिहार जा रही 28.45 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
Mon, 16 Oct 2023 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 16 Oct 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
पट्टी पुलिस द्वारा बरामद तस्करी को ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब। संवाद
स्वाट टीम तथा पट्टी पुलिस ने मिनी ट्रक से हरियाणा से बिहार जा रही 350 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी कीमत 28.45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मिनी ट्रक काे कब्जे में लेने के साथ ही चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पट्टी कोतवाली के कल्यानपुर नहर पुलिया के पास सोमवार दोपहर स्वाट टीम के साथ पट्टी कोतवाल ने यह बरामदगी की।
इस बीच पुलिस को हरियाणा से मिनी ट्रक पर 350 पेटी शराब लादकर बिहार जाने की खबर लगी। पुलिस ने संदेह होने पर लाई लदी मिनी ट्रक को रोक लिया। पुलिस को देख चालक सकपका गया। वहां लोगों की भीड़ एकत्र होती देख मिनी ट्रक को कोतवाली लाया गया। डीसीएम पर 25 बोरी लाई लादी गई थी। इसके पीछे शराब की 350 पेटी छिपाई हुई मिली। इसमे इंपीरियल ब्लू की 158 पेटी, मैकडावल की 192 पेटी रखी थी। इसकी कीमत 28.45 लाख बताई गई।
पुलिस ने मिनी ट्रक चालक रमेश राणा निवासी समनाभार थाना धम्मौर जनपद सुल्तानपुर तथा बधुआ कला निवासी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर निजी वाहन से भागने में कामयाब रहे। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि फरार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। बरामद शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
-- -- --
कुंडा में भी बरामद हुई थी शराब
दस दिन पहले हथिगवां पुलिस ने हरियाणा से बिहार जा रही अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। हालांकि कार्रवाई के दौरान केवल चालक ही पुलिस के हाथ लगा था जबकि शराब तस्कर भागने में कामयाब हुए थे।