फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   English liquor was being carried hidden inside sawdust in the truck

Pratapgarh : ट्रक में बुरादे के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सीडेंट के बाद खोली पोल

Mon, 12 Feb 2024 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 04:12 PM IST
सार

दो ट्रकों की भिड़ंत में शराब तस्करी के धंधे का खुलासा हुआ है। एक ट्रक के अंदर भरे लकड़ी के बुरादे के भीतर 420 पेटी अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
English liquor was being carried hidden inside sawdust in the truck
कुंडा पुलिस के द्वारा बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रक में बुरादे के भीतर छिपाकर शराब ले जाने मामले का खुलासा हुआ है। संयोग से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसके भीतर रखी अंग्रेजी शराब की पेटियां बाहर बिखर गईं। पुलिस ने 420 पेटी शराब बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कुंडा कोतवाली के पुराना बाबूगंज इलाके में हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


कुंडा थाना क्षेत्र के पुराना बाबूगंज के सामने लखनऊ- प्रयागराज राजमार्ग रविवार की रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर कुंडा कमलेश कुमार पाल मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर दो ट्रक टकराकर पलटे हुए थे। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जेसीबी व हाइड्रा को बुलाकर ट्रक को सड़क के किनारे कराते समय ट्रक नंबर आरजे 07 जीए 8563 के तिरपाल को हटाकर देखा गया तो लकड़ी के बुरादे के भीतर शराब की पेटियां पड़ी थीं। मौके पर एक आरोपी गुरुदेव सिंह पुत्र अनोख सिंह निवासी तेज नगर कॉलोनी समाना जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

 

इंपुलिस ने बताया कि पूछताछ में चालक व परिचालक ने बताया कि इस ट्रक में लदी अवैध मिश्रित शराब है। जिसको वह स्प्रिट से बनाते हैं और इसमें फर्जी बार कोड लगा देते हैं। पुलिस को धोखा देने की नियत से गाड़ी में लादकर उसके उपर चारों तरफ लकड़ी का बुरादा भर लेते हैं, जिससे चेकिंग में पकडे न जा सकें। बताया कि शराब को पंजाब से बिहार ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed