फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity theft worth Rs 69 crore in 72 months

Pratapgarh News: 72 महीने में 69 करोड़ की बिजली चोरी

Tue, 28 Nov 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 28 Nov 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft worth Rs 69 crore in 72 months
बिजली चोरी विद्युत विभाग के लिए सिर दर्द बन गया है। छह साल यानी 72 महीने में बिजली चोरों ने विभाग को 69 लाख की चपत लगाई है। बिजली चोरी करने वाले करीब छह हजार लोगों के खिलाफ अब तक कार्रवाई की जा चुकी है। एकमुश्त समाधान योजना(ओटीएस) के तहत 188 लोगों ने बिजली चोरी का केस समाप्त कराया है। इनसे विभाग को 42 लाख 67 हजार का राजस्व भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


जिले में विद्युत विभाग के चार डिवीजन है। बिजली चोरी के सर्वाधिक मामले कुंडा और दूसरे नंबर पर सदर डिवीजन है। उसके बाद रानीगंज और फिर लालगंज है। बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2017 से अक्तूबर 2023 के बीच में छङ हजार 152 बिजली चोरी के मामले पंजीकृत किए जा चुके है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में 69 करोड़ 84 लाख की की बिजली चोरी हुई है।
विज्ञापन




वसूली पर जोर, ताला बंदकर भाग रहे लोग

जिले के सभी चार डिवीजन में एसडीओ समेत अन्य कर्मचारी बिजली चोरी में पंजीकृत उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर वसूली कर रहे हैं। मुश्किल यह है कि बड़े बकाएदार बिलली कर्मियों की टीम को देख घर के दरवाजे पर ताला बंदकर भाग जाते हैं। कुछ मामलों में कनेक्शन काटे जा रहे हैं तो कुछ में मौके पर ही भुगतान जमा कराया जा रहा है। साफ है कि प्रचार-प्रसार के बाद भी बिजली चोरी में पंजीकृत उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि 8 नवंबर से शुरू हुई योजना में अब तक 188 लोगों ने भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
कटियामारों को जमा करना होगा एक साल तक बिल



कटियामारी में पकड़े गए लोगों को बिजली उपयोग के लिए नया कनेक्शन लेना होगा। कनेक्शन लेने के बाद लगातार एक साल तक नियमित बिजली का बिल का भुगतान भी अनिवार्य रूप से करना होगा। एक साल तक बिजली का बिल जमा होने के बाद ही उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को कोर्ट के माध्यम से वापस लिए जाएंगे।

---



बिजली चोरी के मामले अधिक है। चोरी से विभाग को भारी राजस्व की क्षति हुई है। बिजली चोरी में पंजीकृत उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। वसूली के साथ उन्हें एकमुश्त समाधान योजना का लाभ भी बताया जा रहा है।


इं. सत्यपाल, अधिक्षण अभियंता।



--

बिजली चोरी की रिपोर्ट


डिविजन ------------------------ पंजीकृत रिपोर्ट---------------------------------बकाया बिल(करोड़ में)



कुंडा - 2368 - 21.63

सदर - 1350 - 20.09



रानीगंज - 1227 - 15.99

लालगंज - 1207 - 11.11



-------------------------



पट्टी में 42 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 6 लाख वसूली

पट्टी। तहसील क्षेत्र के सदहा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत गधियावां गांव में एक मुश्त समाधान योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। 10 नए लोगों ने कनेक्शन लिया और बकाएदारों से छह लाख की वसूली की गई। इस मौके पर नरेंद्र पांडेय, रोहित, आकाश, जेई अमित पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed