फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity failure in storm and light rain

Pratapgarh News: आंधी व हल्की बारिश में ही गुल हो रही बिजली

Sat, 24 Jun 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure in storm and light rain
शुक्रवार की शाम से बिगड़ा मौसम बिजली आपूर्ति पर भारी पड़ रहा है। हल्की बाारिश व आंधी के चलते शहर से लेकर गांवों के करीब 15 उपकेंद्रों पर लोकल फाॅल्ट की वजह से बिजली घंटों गुल रही। मरम्मत में समय लगने से कई घंटे उपभोक्ता परेशान हुए। विभागीय अधिकारियों शिकायतों को सुनकर निस्तारण का भरोसा देते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम तेज आंधी व हल्की बारिश की वजह से शहर के दहिलामऊ, रूपापुर, कादीपुर, बाबागंज उपकेंद्र पर लोकल फाल्ट के चलते करीब चार घंटे बिजली गुल रही। देर रात मरम्मत कराने के बाद शहर के 14 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

इधर भुपियामऊ ग्रामीण, दिलीपपुर, संड़वा चंद्रिका, गड़वारा, पर्वतपुर, सरायभीमसेन, बलिकरनगंज, तेजगढ़ सहित 11 उपकेंद्र पर शुक्रवार की रात लोकल फाल्ट अधिक होने से कई फीडर बंद रहे। शनिवार की सुबह दस बजे तक इन सभी उपकेंद्र के अलग- अलग फीडर की आपूर्ति बहाल हुई तो 150 गांवों के हजारों लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम तेज हवा व बारिश की वजह से एक बार फिर से लोकल फाॅल्ट के चलते दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। शाम सात बजे तक मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।

...................
केबिल बॉक्स जलने से खाखापुर के 40 गांवों की बत्ती गुल
रानीगंज। खाखापुर उपकेंद्र पर केबिल पैनल जलने से शुक्रवार की देर रात बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों में अंधेरा छा गया। विद्युतकर्मियों की मरम्मत के शनिवार की सुबह दो फीडरों से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कराई। बावजूद इसके 20 गांवों को दोपहर बाद आपूर्ति मिली। उपकेंद्र जेई विनय जायसवाल ने बताया कि केबिल बॉक्स फुंकने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद शनिवार की शाम तक सभी फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई।


................
पूरे हिरामन उपकेंद्र के फीडर में खराबी के चलते 16 गांवों के लोग परेशान
रानीगंज। पूरे हिरामन उपकेंद्र के नॉर्थ फीडर पर खराबी के चलते इस पर जुड़े 16 गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी है। लोड बढ़ने की वजह से लो वोल्टेज के चलते समस्या हो रही है। जमुआरी, श्रीपुर, परशरामपुर, तिवारीपुर, चौहर्जन, सरायरतऊ, मैनहा कलीपुर, सेनहऊआ, मेढौली, जगदीशपुर, पुरेचरन, चकसारा, और लच्छीपुर , सराय भरतराय, दादूपुर व दादूपुर डिहवा गांव के लोगों ने रानीगंज एक्सईएन कार्यालय पर इसकी शिकायत की है।
वर्जन
- बारिश व तेज हवा के चलते फाॅल्ट निकलने पर आपूर्ति ठप हो रही है। तत्काल मरम्मत कराने के बाद आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
सतपाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed