फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricians protest against privatization

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार

Tue, 29 Sep 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricians protest against privatization
बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में मशाल जुलूस के साथ डीएम आवास ज्ञापन देने जाते कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
निजीकरण के विरोध में सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजलीकर्मियों के विभिन्न संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान शहर में भ्रमण कर निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। इस पर रोक लगाने की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शाम लगभग पांच बजे भंगवाचुंगी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजलीकर्मियों के सभी संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य एकत्र हुए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सभी सदस्य हाथों में मशाल लिए निजीकरण के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में निकले। इस दौरान निजीकरण के विरोध में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

सह संयोजक शिलवंत सिंह व एक्सईएन चंद्रमा प्रसाद ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण किसी भी प्रकार से प्रदेश व आम जनता के हित में नहीं है। निजी कंपनियां मुनाफे के लिए काम करती हैं, जबकि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बिना भेदभाव के किसानों एवं गरीब उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनियां अधिक राजस्व वाले वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्राथमिकता पर बिजली देंगी। ग्रेटर नोएडा और आगरा में यही हो रहा है। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव ने कहा कि निजीकरण में लोगों का हित नहीं है। इस पर रोक लगनी चाहिए। इस मौके पर जेई संगठन के जिला सचिव प्रमोद मौर्या, टीजीटू अमरबहादुर यादव, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

निजीकरण के विरोध में भंगवा चुंगी कार्यालय से मशाल जुलूस निकाले बिजली विभाग के कर्मचारी।

निजीकरण के विरोध में भंगवा चुंगी कार्यालय से मशाल जुलूस निकाले बिजली विभाग के कर्मचारी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed