फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electrician climbing a pole dies due to electric shock

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से खंभे पर चढ़े बिजली मिस्त्री की मौत

Thu, 14 Dec 2023 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Electrician climbing a pole dies due to electric shock
अंतु थाना क्षेत्र में करंट लगने से मृत युवक का शव देख अचेत हुई पत्नी राजकुमारी। संवाद
अंतू के खैरा गौरबारी में बुधवार दोपहर बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन शिफ्ट कर रहे बिजली मिस्त्री की करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे मैकेनिक को उपचार के लिए राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। लोगों ने विद्युत अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर अस्पताल में ही चार घंटे तक पंचायत चलती रही, लेकिन परिजन मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

अंतू के भवानीपुर गनेशपुर निवासी अर्जुन वर्मा (25) बिजली मैकेनिक का काम करता था। बुधवार को बिजली विभाग के ठेकेदार के बुलाने पर लाइन शिफ्ट करने के लिए वह विद्युत उपकेंद्र संडवाचंद्रिका के खैरा गौरबारी गया था। बिजली के खंभे पर चढ़कर पुरानी लाइन हटाकर एबीसी केबल लाइन जोड़ने के दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से झुलसे अर्जुन को लोग आननफानन में राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार भाइयों में छोटे अर्जुन की मौत पर परिवार वाले रोने-बिलखने लगे। उसके परिजन आरोपी ठेकेदार व बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात करते रहे। अस्पताल में चार घंटे की पंचायत में भी वे मुकदमा दर्ज कराने से कम की कार्रवाई पर राजी नहीं हुए। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया करंट से युवक की मौत हुई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले हुई थी शादी, पत्नी हुई बेहोश
अर्जुन की छह माह पहले उसकी शादी राजकुमारी से हुई थी। खबर मिलने पर उसकी पत्नी राजकुमारी अस्पताल पहुंची। पति का शव देख वह बेसुध होकर गिर पड़ी। लोगों ने उसे संभाला, मुंह पर पानी के छींटे मारे तो उसे कुछ देर बाद होश आया। पति का शव देखकर वह रोते-रोते फिर बेहोश हो गई। अस्पताल में हुई पंचायत के दौरान वह बेसुध रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed