{"_id":"57d457bf4f1c1bbb6131851b","slug":"electric-supply-of-town-area-will-be-like-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टाउन एरिया भी शहर की तर्ज पर किए जाएंगे ‘जगमग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टाउन एरिया भी शहर की तर्ज पर किए जाएंगे ‘जगमग’
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक रहा तो शहर की तर्ज पर जिले के छह टाउन एरिया के करीब 18 हजार बाशिंदे भी बेहतर बिजली पाएंगे। आईडीपीएस योजना के तहत टाउन एरिया से जर्जर पोल-तार और ट्रांसफार हटाए जाएंगे। अब यहां नए उपकरण लगाए जाएंगेे।
शहर में पोल, तार और जर्जर ट्रांसफार्मर बदलने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हो गई है। लोकल फाल्ट में तो कमी आई ही है, लो वोल्टेज की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल गई है। ये सारे कार्य बिजली विभाग की आईडीपीएस योजना के तहत कराये गए हैं। अब इसी योजना के तहत जिले के सभी छह टाउन एरिया की बिजली सुधारने की भी कवायद की जाएगी। योजना के जिम्मेदार लोगों ने टाउन एरिया का सर्वे करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों पहले ये लोग अधीक्षण अभियंता अश्वनी श्रीवास्तव से भी मिले और उनसे टाउन एरिया में बिजली व्यवस्था के सुधार के संबंध में सुझाव मांगे। अभियंता ने उनको सर्वे रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।