{"_id":"64ee15d7595ac6b8760583b4","slug":"electric-pole-fell-due-to-tractor-collision-power-cut-in-45-villages-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-3575-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर गिरा बिजली का खंबा, 45 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर गिरा बिजली का खंबा, 45 गांवों की बिजली गुल
Tue, 29 Aug 2023 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 29 Aug 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
तवंकलपुर उपकेंद्र के दसियाभानपुर की मुख्य लाइन हुई क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। ट्रैक्टर की टक्कर से मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे बिजली की मुख्य लाइन का एक खंभा गिर गया। तार टूटने से नरसिंहगढ़ फीडर से जुड़े 45 गांवों की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के तवंकलपुर उपकेंद्र के दसियाभानपुर की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान हो गए।
45 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद प्रभावित इलाकों से लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने बताया कि खंबा गिराने के बाद अज्ञात चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
नरसिंहगढ़ फीडर से जुड़े बनवारपुर, तिवारीपुर, कौलापुर नंदपट्टी, राजापुर देवापट्टी, गोकुला, पूरे राम सहाय, भटपुरवा समेत 45 गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने से किसानों को धान की फसल सींचने का काम बाधित हुआ।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि तीन महीने में नरसिंहगढ़ फीडर से जुड़े इलाकों में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। जेई विनय जायसवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त बिजली का खंबा ठीक कराकर तार दुरुस्त करा दिए गए हैं। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। लोगों का कहना है कि कुछ इलाकों में करीब छह घंटे बाद बिजली आई, लेकिन अन्य गांवों में बिजली की आंखमिचौली जारी है।