{"_id":"5862a9e94f1c1b741aeec1af","slug":"electric-line-work-start-in-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा में इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने की योजना पर काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा में इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने की योजना पर काम शुरू
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
electric train
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वह दिन दूर नहीं जब प्रतापगढ़ के मुसाफिर बिजली से दौड़ने वाली ट्रेनों की सवारी का आनंद लेंगे। रेलवे ने अपनी घोषणा पर अमल करते हुए प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इस काम का ठेका लेने वाली केईएस कंपनी के इंजीनियर और उसकी टीम ने प्रतापगढ़ में आकर डेरा डाल दिया है। रेलवे कॉलोनी में स्टोर, आवास और आफिस बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। अगले महीने रेलवे लाइन पर काम शुरू हो जायेगा।
दरअसल, पिछले रेलबजट में लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर गौरीगंज से जंघई वाया प्रतापगढ़ रेलवे विद्युतीकरण योजना स्वीकृत हुई थी। इस कार्य को केईएस कंपनी ने लिया है। कंपनी के इंजीनियर विमलेश कुशवाहा ने बताया कि प्रतापगढ़ में ट्रैक विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। अफसरों और स्टाफ के लिए आवास और सामानों के लिए स्टोर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने के बाद विद्युतीकरण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। रेलवे कॉलोनी में इसके लिये फुट के हिसाब से जमीन ली गई है।
बताया जाता है कि गौरीगंज से जंघई वाया प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच एक सौ किमी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जाना है। यह विद्युतीकरण वर्तमान में जो ट्रैक है उसी पर होगा। विद्युतीकरण के बाद ट्रेनें बिजली से दौड़ेंगी इससे उनकी स्पीड भी बढ़ जायेगी। जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी। उनको यात्रा पूरी करने में कम समय लगेगा।