फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eight were found in the same village in Lalganj and 12 were found in Belkharnath

लालगंज में एक ही गांव में आठ तो बेलखरनाथ में मिले 12 संक्रमित

Tue, 03 Nov 2020 01:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Eight were found in the same village in Lalganj and 12 were found in Belkharnath
Eight were found in the same village in Lalganj and 12 were found in Belkharnath
सोमवार को 24 घंटे के भीतर जिले में 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे स्वास्थ्य विभाग के लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन

सीएचसी बेलखरनाथ के अंतर्गत सोनाही बाजार में हुई कोरोना जांच में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजार पहुंचकर आसपास के लोगों का सैंपल लेने का प्रयास किया, लेकिन बाजार वासियों ने विरोध जताते हुए जांच कराने से इनकार कर दिया। टीम के सदस्य अजय कुमार, अनिल कुमार ने बताया कि बाजारवासी जांच के लिए तैयार नहीं है। बेलखरनाथ सीएचसी अधीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि 12 लोग सोनाही बाजार में संक्रमित मिले हैं।
इनके संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं रानीगंज सीएचसी में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर पंकज मिश्र ने बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

लालगंज सीएचसी में 59 लोगों की जांच हुई। इनमें से एक ही गांव के सात लोग संक्रमित मिले हैं। एसबीआई के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लताउरी सगरासुंदरपुर में दो महिला और पांच पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गांव के लोग घबराए हुए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4602 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed