{"_id":"585ac2864f1c1b8e03e3a382","slug":"eight-trains-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ ट्रेनें हुईं निरस्त कई का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ ट्रेनें हुईं निरस्त कई का रूट बदला
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
hamsafar train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़-वाराणसी रेल लाइन पर चौखंडी और लोहता स्टेशनों पर इंटरलाकिंग कार्य के चलते 28 दिसंबर तक आठ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। इससे यात्रियों को 28 दिसंबर तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, पीपी पैसेंजर को 28 तक निरस्त किया गया है। मुगलसराय-लखनऊ एकात्मा एक्सप्रेस को 24 और 25 को निरस्त रहेगी। वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 23,25, व 27 को निरस्त रहेगी। इसी तरह आनंद विहार से वाराणसी को जाने वाली गरीब रथ 23,26 व 28 को कैसिंल कर दी गई है। बनारस से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 22,24 व 27 को निरस्त कर दी गई है।
नई दिल्ली से बनारस को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 21, 23 व 26 को निरस्त किया गया है। राजेन्द्र नगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 24 व 27 को जफराबाद होते हुए फैजाबाद होकर जाएगी। जम्मू से राजेन्द्र नगर को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 21 व 25 को इसी मार्ग से होकर गुजरेगी। मालदा टाउन-आनंद विहार 23 को फैजाबाद जफराबाद होकर चलेगी और आनंद विहार से मालदा टाउन को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 24 को फैजाबाद रूट पर चलेगी। वाराणसी से जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस 22 को फैजाबाद होकर संचालित की जाएगी। पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस 23, 25 व 27 को सुलतानपुर होकर चलेगी। पंजाब मेल 22 से 27 तक सुलतानपुर रूट पर चलाई जाएगी। वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ 23, 25 , 26 व 28 को सुलतानपुर होकर निकाल जाएगी। नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 22,24,25 व 27 को सुलतानपुर रूट से होकर चलेगी।