फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eight men arrested for molesting Sai bridge

सई पुल पर छेड़खानी कर रहे आठ मनचले गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Eight men arrested for molesting Sai bridge
गायघाट रोड पर सई पुल के आसपास गड़वारा की ओर जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने आठ मनचलों को दबोच लिया। उनके पास मिलीं चार बाइक पुलिस उठा ले गई। रविवार को उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गायघाट रोड पर शनिवार की शाम चार बाइक से आठ युवक पहुंचे। बाइक पुल पर खड़ी कर वे कॉलेज से घर जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगे। इस बीच एक छात्रा ने पीआरवी को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुल पर छेड़खानी करने वाले सभी लोगों को बाइक समेत दबोच लिया। उन्हें कोतवाली लाया गया। जहां उन्हें छुड़ाने के लिए लोग जुटे रहे। पुलिस ने रात में ही पकड़े गए अली सिद्दीकी, मोहम्मद साजिद, अयूब, सनी, साहिल, गुफरान , साहिल हुसैन और शिवम जायसवाल निवासी टक्करगंज का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली। जिसके चलते सभी का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed