फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Effort to bring women, farmers and youth closer

Pratapgarh News: महिलाओं, किसानों और युवाओं को करीब लाने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Effort to bring women, farmers and youth closer
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों, युवाओं और महिला वोटरों को साधने की कोशिश की। किसानों को कर्ज माफी के साथ युवाओं को पक्की नौकरी देने के साथ महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये सालाना भेजने का वायदा किया। कहा कि 69 हजार शिक्षकों के साथ अन्याय का हिसाब भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि फसल बचाने के लिए किसानों को कानूनी अधिकार दिया जाएगा। उनको एमएसपी दिलाने का काम इंडिया गठबंधन सरकार करेगी। भाजपा पर तीखा वार करते हुए कहा कि दस साल में किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा झूठा निकला।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर पेपर लीक कराकर परीक्षा रद्द कराई है। परीक्षा रद्द करने से वह 60 लाख युवाओं को नौकरी देने से बच गए। युवाओं को नौकरी न मिलने से हर घर में तीन लोग नाराज है। इस तरह कुल 1.80 करोड़ जनता भाजपा से नाराज है। युवाओं अपनी नाराजगी का हिसाब बूथ पर वोट देकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार ने सपा सरकार की नकल करने की भी कोशिश की। सपा सरकार में दिए गए लैपटॉप की तरह युवाओं को लैपटॉप दिया। वह भी घटिया निकला। कहा कि सड़कों और खेतों में दौड़ लगाकर फौज की तैयारी करने वाले युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी। सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग से होने वाली भर्तियां समाप्त की जाएंगी। महिला वोटरों को साधते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं का अपमान किया गया। लेकिन इंडिया गठबंधन में माताओं-बहनों के खाते में एक लाख रुपये सालाना दिया जाएगा।


बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा जिम्मेदार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दस साल में देश में महंगाई बढ़ी है तो इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। डीजल, पेट्रोल महंगा हुआ। कहा कि दस साल के अंदर प्रदेश में किसी भी जिले में मरीजों के बेहतर इलाज की सुविधा अस्पतालों में नहीं है। पूर्व में गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई एंबुलेंस सेवा को भी भाजपा सरकार ने खराब कर दिया। भाजपा सरकार ने वैक्सीन कंपनी से चंदा वसूला। उससे भी महंगाई बढ़ी है। नोटबंदी लागू कर लोगों को परेशान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed