फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   education news belha

मिड डे मील : स्कूल में बच्चे पांच, रजिस्टर में चालीस

Mon, 11 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 11 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में शिक्षा देने के अलावा सारे खेल किए जा रहे हैं। सरकारी पैसे का बंदरबांट कैसे किया जाय सारा दिमाग इसी पर लगाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जूनियर हाईस्कूल गुजवर में। विद्यालय में पांच बच्चे उपस्थित थे और मिड डे मील बनवाने के लिए 40 बच्चों को उपस्थित दिखाया गया था। इस बारे में प्रधानाध्यापक रामसुमेर सरोज कहना है कि स्कूल में इसी तरह से हाजिरी लगाई जाती है। बाद में वह अपनी बात से पलट गए और कहा कि बच्चे आए थे, लेकिन खेती किसानी का काम होने के कारण चले गए। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को ड्रेस बांट दिया गया है, लेकिन बच्चों के अनुसार उन्हें अभी भी ड्रेस नहीं मिला है। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस विद्यालय में बच्चे तो पांच ही उपस्थित थे, लेकिन शिक्षकों की संख्या छह थी। इसमें प्रधानाध्यापक के साथ दो सहायक अध्यापक और तीन अनुदेशक भी मौजूद थे। यही नहीं यहां अतिरिक्त कक्ष का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसमें भी काफी अनियमितताएं हैं। लोगों ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों की पकड़ शिक्षा विभाग में ऊपर तक है। इसके चलते इस विद्यालय की जांच नहीं होती। बताया कि कुछ दिन पहले प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज ने भी जिला पंचायत की बैठक मे जिले के सभी अधिकारियो की मौजूदगी में इसकी शिकायत की थी, लेकिन विद्यालय की जांच नहीं हो सकी। फिलहाल इस विद्यालय और विद्यालय के बच्चो का भविष्य रामभरोसे ही है। इस बारे में खंड शिक्षाधिकारी रवींद्र सिंह का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed