फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   E-rickshaw overturned after car collision, five injured including woman

Pratapgarh News: कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, महिला समेत पांच घायल

Wed, 10 May 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 10 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after car collision, five injured including woman
भाग रहे कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरगढ़वा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क के किनारे खड़ा ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर पीछे की ओर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान बाइक सवार कार की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐठू नया पुरवा निवासी सुशील सिंह ई-रिक्शा चालक है। मंगलवार को वह मिरगढ़वा के पास ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी बैठा रहा था। प्रयागराज की तरफ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलटने से उसमें बैठे लोग घायल हो गए। अपनी जान बचाने के लिए कार चालक बैकगेयर लगाकर भागने का प्रयास करने लगा, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार रेवली निवासी संकटा प्रसाद भी कार की चपेट में आ गए। शोर शराबा होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लालगंज के रामपुर बावली निवासी श्याम सिंह, सूरज सरोज, जाहिदा, सुशील सिंह और संकटा प्रसाद को इलाज के लिए कुंडा सीएचसी ले गई। संकटा प्रसाद और जाहिदा हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed