{"_id":"65834a57770ea7d0fe08af29","slug":"e-rickshaw-driver-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-on-highway-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-9314-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
Thu, 21 Dec 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
मृतक घनश्याम गौड़। फाइल फोटो
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घनश्याम गौड़ की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी घनश्याम गौड़ (48) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। मंगलवार की रात वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। देवकली मोड़ के पास रात करीब 11 बजे पीछे से एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे चालक घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के सिपाहियों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
मोबाइल से परिवार के लोगों को खबर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। आनन-फानन में परिजन एंबुलेंस से लेकर घनश्याम को एसआरएन पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।