{"_id":"655b85810140a3ca550bb376","slug":"during-investigation-244-food-items-were-found-with-halal-certificate-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-7798-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जांच में हलाल प्रमाण युक्त मिले 244 खाद्य पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जांच में हलाल प्रमाण युक्त मिले 244 खाद्य पदार्थ
Mon, 20 Nov 2023 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
आमजन की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ को देखते हुए शासन के आदेश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को 24 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच में हलाल प्रमाण युक्त 244 खाद्य पदार्थ मिले। टीम सदस्यों ने हलाल प्रमाणपत्र वाले खाद्य पदार्थों उसे अपने सामने पैक कराया। अभिहित अधिकारी ने सभी पदार्थ कंपनी को वापस करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि इनका विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
अभिहित अधिकारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक शासन के आदेश पर हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य उत्पादों व डेरी उत्पाद, चीनी, बेकरी उत्पाद, पिपरमिंट ऑयल, नमकीन, रेडी टू ईट सेवरीज व खाद्य तेल आदि के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोमवार को विभाग की टीम ने 24 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान कचहरी रोड स्थित वी-मार्ट में एरावत ब्रांड चावल के 115 पैकेट, क्वालिटी ब्रांड काॅर्न फ्लैक्स के नौ पैकेट, दहिलामऊ एवं बलीपुर स्थित स्मार्ट प्वांइट में तत्व ऐग्रोगेनिक ब्रांड का चावल, दाल, पोहा, लोबिया, हल्दी पाउडर आदि के लगभग 120 पैकेट हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ पाए गए।