{"_id":"683c976173558f85b60c9dac","slug":"dumper-driver-dies-after-coming-in-contact-with-high-tension-line-pratapgarh-news-c-3-1-hld1039-637323-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत
विज्ञापन
सड़क किनारे लटक रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के बगबना दांदूपुर निवासी 41 वर्षीय दिलीप कुमार द्विवेदी डंपर चालक था। रविवार की सुबह वह बिहार बाजार से खाली डंपर लेकर प्रयागराज की तरफ जा रहा था। तभी हथिगवा थाना क्षेत्र के सुनियावां गांव के समीप सड़क किनारे लटक रहे हाईटेंशन लाइन में डंपर छू गया। इससे डंपर में करंट उतर आया और वह झुलस गया।
जानकारी होने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर उसे डंपर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। तार लटकने की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई थी, लेकिन इसके बाद भी तार सही नहीं किया गया। संवाद