{"_id":"648890423b98ee4fae003644","slug":"drunk-constable-created-ruckus-on-the-road-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-154582-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नशे में धुत सिपाही ने सड़क पर किया हंगामा, परेशान हुए राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नशे में धुत सिपाही ने सड़क पर किया हंगामा, परेशान हुए राहगीर
Tue, 13 Jun 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 13 Jun 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नशे की हालत में पुलिसकर्मियों के हंगामे का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। मंगलवार की शाम राजापाल चौराहे के करीब नशे की हालत में वर्दी पहना सिपाही सड़क पर लेट गया। कभी वह सड़क पर बैठ जाता तो कभी लेट जाता। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे और उसे ई-रिक्शा से लेकर चले गए। दो दिन पहले ही आंबेडकर चौराहे पर दो सिपाही नशे में धुत मिले थे। संवाद
विज्ञापन