{"_id":"64c67ddb7fea6a54530b8326","slug":"drkalam-youth-ratna-award-to-teacher-ram-sajeevan-maurya-ramesh-patel-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-2315-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शिक्षक राम सजीवन मौर्य, रमेश पटेल को डॉ.कलाम यूथ रत्न अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शिक्षक राम सजीवन मौर्य, रमेश पटेल को डॉ.कलाम यूथ रत्न अवार्ड
Sun, 30 Jul 2023 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 30 Jul 2023 08:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के शिक्षक राम सजीवन मौर्य बब्बू और रानीगंज के अवधानपुर निवासी शिक्षक रमेश पटेल को डॉ.कलाम यूथ रत्न अवार्ड -2023 से सम्मानित किया गया। दिल्ली में हुए तीन दिवसीय इंटरनेशनल कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में तीन दिवसीय कांफ्रेंस में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में पर्यावरण मंत्री गोपालराय ने दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सऊदी अरब, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान सहित 25 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत किया। राम सजीवन मौर्य को यह पुरस्कार शिक्षा, विज्ञान, गणित, सामाजिक, भारतीय संस्कृति और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
इसी क्रम में बच्चों को शिक्षित करने की मुहिम में शामिल रमेश पटेल को आदर्श शिक्षक का पुरस्कार दिया गया। राम सजीवन मौर्य के सम्मानित होने पर मौर्य बंधुत्व क्लब के अध्यक्ष इंजीनियर राम अचल मौर्य ने बधाई देते हुए कहा, इससे मौर्य समाज गौरवान्वित हुआ है।