{"_id":"68ffaf002b77780f180a382e","slug":"drizzle-troubles-farmers-sets-back-early-cultivation-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-150660-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बूंदाबांदी से किसान परेशान अगेती खेती को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बूंदाबांदी से किसान परेशान अगेती खेती को लगा झटका
विज्ञापन
जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार सुबह कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। आसमान में दिनभर घने बादलों ने डेरा जमाए रखा। मौसम में हुए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने सोमवार रात और मंगलवार सुबह जिलेभर में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
साथ ही तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो धान की पकी फसल को नुकसान होगा। साथ ही आलू की अगेती खेती पर भी असर पड़ेगा।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1.43 लाख हेक्टेयर धान की खेती की गई है। अभी तक 15 फीसदी फसल की कटाई हुई है। बारिश होने पर किसानों की तैयार फसल को नुकसान हो सकता है। आलू की अगेती खेती पर भी असर पड़ सकता है। सनई अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले 48 घंटे तक आंधी, बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 140 किमी के रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर मेघ गर्जन व बिजली गिरने का अंदेशा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है।