फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drizzle rain throughout the day, temperature dropped

दिनभर रिमझिम बारिश, लुढ़का तापमान

Thu, 17 Jun 2021 07:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Drizzle rain throughout the day, temperature dropped
जिलेभर में बृहस्पतिवार को दिनभर रिमझिम बारिश हुई। इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल गई। आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। इससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बुधवार को रात में आसमान में बादलों ने अपनी पैठ मजबूत कर ली। सुबह लोगों की आंखें खुलीं तो फुहारें पड़ रही थीं। दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही। इससे तापमान लुढ़क गया। मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि बारिश से शहरियों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। शहर में जगह-जगह किचकिच हो गई।
विज्ञापन

शहर के बेगमवार्ड, आजाद नगर, शिवजीपुरम, अष्टभुजा नगर, अजीत नगर, पल्टन बाजार, जोगापुर, देवकली मोड़ से होकर गुजरने वाले मार्गों पर जगह-जगह कीचड़ हो गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 28.5 व न्यूनतम तापमान 26. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मिमी हुई बारिश
बृहस्पतिवार को दिनभर हुई बारिश से तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार शहर में कुल पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

धान की नर्सरी को मिली संजीवनी
रिमझिम बारिश धान की नर्सरी के लिए संजीवनी है। रिमझिम बारिश से अगैती धान की तैयारी में जुटे किसान के चेहरे पर मुस्कान दिखी। किसानों को कहना है कि रिमझिम बारिश से धान की नर्सरी को लाभ मिलेगा। हालांकि बारिश से इस बार जायद व सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed