फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Driving license service will start from 31, ARTO office will be buzzed again

ड्राइविंग लाइसेंस सेवा 31 से होगी शुरू, फिर से गुलजार होगा एआरटीओ कार्यालय

Fri, 28 May 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 May 2021 12:53 AM IST
सार

  • सेवा बंद होने से लंबित पड़े हैं 18 हजार ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन

विज्ञापन
Driving license service will start from 31, ARTO office will be buzzed again
डीएल

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण तेज होने के चलते एक माह आठ दिन से वीरान पड़ा सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय 31 मई से फिर गुलजार होगा। संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ने के बाद अब फिर से स्थायी लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू होगा। फिलहाल लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए फिर से संबंधित लोगों को सारथी पोर्टल पर स्लाट लेना होगा। इसके बाद लर्निंग लाइसेंस बनाया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते ड्राइविंग लाइसेंस सेवा 23 अप्रैल से बंद कर दी गई थी। इसके अलावा स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं बनाया जा रहा है। इसके चलते रोज गुलजार रहने वाला सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में सन्नाटा पसर गया था। कार्यालय में कोरोना कर्फ्यू के दौरान न तो लाइसेंस बनाने के लिए कोई भीड़ लग रही थी और न ही कर्मचारी इधर-उधर आ जा रहे थे।

विज्ञापन

Driving license service will start from 31, ARTO office will be buzzed again
dl
कार्यालय पहुंचकर कर्मचारी सिर्फ अपने से संबंधित विभागीय कार्यों को निपटा रहे थे। अब 31 मई से फिर से सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय गुलजार हो जाएगा। कोरोना महामारी का संक्रमण कम होते देख शासन ने लाइसेंस सेवा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। इससे लाइसेंस बनवाने के लिए फिर से लोगों की भीड़ कार्यालय लगनी शुरू हो जाएगी। लाइसेंस सेवा बाधित होने से अभी तक करीब 18 हजार लाइसेंस के आवेदन उप संभागीय परिवहन कार्यालय में लंबित हैं। जिसमें से 8 हजार स्थायी तो करीब दस हजार लर्निंग लाइसेंस के आवेदन हैं।

कोरोना संक्रमण कम होते देख 31 मई से लाइसेंस सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। स्थायी लाइसेंस बनाने का कार्य तो शुरू हो जाएगा, लेकिन लर्निंग के लिए अभी इंतजार करना होगा। लंबित लर्निंग लाइसेंस के आवेदनों से संबंधित लोगों को सारथी पोर्टल पर फिर से तिथि लेनी होगी। इसके बाद उनका भी लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - सुशील मिश्रा, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed