फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drains choked, sewage flowing onto the roads.

Pratapgarh News: नालियां चोक, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Drains choked, sewage flowing onto the roads.
पट्टी नगर पंचायत में खुली पड़ी नाली। संवाद
नगर पंचायत पट्टी के वार्ड नंबर एक कुम्हिया दलित बस्ती, वार्ड नंबर सात कुम्हिया कायस्थान, वार्ड नंबर आठ चौक बाजार और वार्ड नंबर दस में नालियां जाम हैं। गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। जगह-जगह जलजमाव है। मच्छरों के प्रकोप से डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

पड़ताल:
दोपहर 12 बजे वार्ड नंबर एक कुम्हिया दलित बस्ती पहुंचने पर जगह-जगह जलभराव दिखा। नालियां चोक थीं और बदबू से सांस लेना मुश्किल था। आने-जाने वाले लोग दुर्गंध से परेशान दिखे।
विज्ञापन

-
दोपहर एक बजे वार्ड नंबर आठ चौक बाजार में नाली का पानी सड़क पर बह रहा था। रामलीला मैदान के पास जलभराव था। इसी तरह वार्ड सात और 10 में भी नालियों का पानी घरों के सामने जमा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
जगह-जगह गंदगी और जलभराव के चलते रात तो दूर दिन में भी मच्छर खून चूस रहे हैं। डेंगू, मलेरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं मगर नपा कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गुड्डू, कुम्हिया
--
बगैर मच्छरदानी रात में नींद नहीं आती। बावजूद इसके जल निकासी और फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।
शिवम पांडेय, चौक बाजार पट्टी
-
अगर नियमित फॉगिंग होती तो मच्छर से राहत मिलती लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है। - सोनू सोनी, चौक बाजार पट्टी।
-
पट्टी कस्बा के बस स्टैंड हो या फिर रामलीला मैदान हर जगह गंदगी का अंबार है। कागज पर सफाई और फॉगिंग का काम चल रहा है। - विश्वनाथ, पूर्व सभासद कुम्हिया।
वर्जन--
जहां पानी सड़क पर जमा है वहां ब्लीचिंग पाउडर के साथ साफ-सफाई कराई जाएगी। नगर पंचायत फॉगिंग का प्लान तैयार कर रही है, संचारी रोग के दौरान अक्तूबर में फॉगिंग कराई जाएगी। आवश्यकता के हिसाब से पहले भी फॉगिंग करा दी जाएगी।

- रोबिन सिंह, ईओ पट्टी।

पट्टी नगर पंचायत में खुली पड़ी नाली। संवाद

पट्टी नगर पंचायत में खुली पड़ी नाली। संवाद

पट्टी नगर पंचायत में खुली पड़ी नाली। संवाद

पट्टी नगर पंचायत में खुली पड़ी नाली। संवाद

पट्टी नगर पंचायत में खुली पड़ी नाली। संवाद

पट्टी नगर पंचायत में खुली पड़ी नाली। संवाद

पट्टी नगर पंचायत में खुली पड़ी नाली। संवाद

पट्टी नगर पंचायत में खुली पड़ी नाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed