फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Doctor reached home, police returned from Kathmandu

Pratapgarh News: डॉक्टर पहुंचे घर, काठमांडू से लौटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Doctor reached home, police returned from Kathmandu
क्लीनिक से गायब चिकित्सक की तलाश में आसपुर देवसरा पुलिस नेपाल की सीमा में घुसकर तलाश करती रही। बुधवार को काठमांडू से पुलिस टीम वापस लौटी। वहीं चिकित्सक को जौनपुर से बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोनपुरा निवासी डॉ. आशीष यादव ढकवा बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। शुक्रवार को वह मरीज देखने के बाद बैंक जाने की बात कह निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पत्नी रेखा ने पुलिस को तहरीर दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो कुछ सुराग मिले। वह मोबाइल व सिम खरीदते हुए कैमरे में कैद हुए थे। सोमवार को पुलिस चिकित्सक की तलाश में नेपाल तक चली गई। पुलिस काठमांडू में खोजबीन करती रही। सोमवार को चिकित्सक जौनपुर में मिल गए। थानाध्यक्ष ने डॉक्टर को उनकी पत्नी रेखा की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते चिकित्सक नेपाल चले गए थे। उनकी तलाश करने के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed