फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   doctor no excuse for house

आवास का बहाना बनाकर अब नहीं भाग सकेंगे चिकित्सक

Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
doctor no excuse for house
hospital - फोटो : amar ujala
आवास का बहाना बनाकर अस्पताल से भागने वाले चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग झटका देने की तैयारी में है। जिला अस्पताल की जर्जर कॉलोनी को तोड़वाकर अब वहीं नई कालोनी बनवाई जाएगी। डाक्टरों को कालोनी में ही निवास करना अनिवार्य किया जाएगा। ऐसे में उन्हें इमरजेंसी के वक्त तत्काल अस्पताल बुलाया जा सकेगा।  
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक आवास न होने का बहाना बनाकर ओपीडी करने के बाद घर चले जाते हैं। इमरजेंसी में चिकित्सकों की आवश्यक्ता पड़ती है तो रात में वे खोजे नहीं मिलते हैं। कुछ ऐसे भी चिकित्सक हैं जो आवास के लिए काफी दिनों से भटक रहे हैं।
विज्ञापन


 नए सीएमएस महेन्द्र विक्रम सिंह ने जिला अस्पताल परिसर में बने चिकित्सकों के आवास का निरीक्षण करने के बाद पाया कि कई आवास टूटे हैं तो कुछ चिकित्सक टीनशेड में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सीएमएस ने जर्जर और टीनशेड के बने सरकारी आवासों को तोड़वाकर उसी स्थल पर तीन दो से तीन मंजिला आवास बनवाने के  लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास बनने के बाद ओपीडी करके घर भागने वाले चिकित्सक अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। उनका आवास के लिए बहाना नहीं चलेगा। आवश्यक्ता पड़ने पर इमरजेंसी से चिकित्सकों के पास कॉल भेजा जाएगा और रात में भी वे मरीज को देखने के लिए अस्पताल में उपस्थित मिलेंगे। सीएमएस ने इसी के साथ काफी दिनों से जर्जर पड़े स्टाफ नर्स हॉस्टल की मरम्मत के लिए भी शासन से बजट की मांग की है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि चिकित्सक ठहरने के लिए आवास न होने के चलते घर चले जाते थे।


पुराने आवास को तोड़वाकर उसी पर दो तल का नया आवास बनवाया जाएगा। इससे चिकित्सकों को भी आवास मिल जायेगा। इसके बाद उन्हें आवास में रुकना अनिवार्य कर दिया जाएगा। उनके पास कोई बहाना नहीं बचेगा तो मरीजों का इलाज भी समय से होगा। शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed