फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Doctor did not come to see after the operation, patient's condition worsened

Pratapgarh News: ऑपरेशन के बाद देखने नहीं आए डॉक्टर, बिगड़ी मरीज की हालत

Tue, 25 Jul 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Doctor did not come to see after the operation, patient's condition worsened
महिला अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। ऑपरेशन के बाद चिकित्सक मरीज को देखने के लिए एक भी बार वार्ड तक नहीं पहुंचे। चार दिन में मरीज की हालत बिगड़ गई। परिजन परेशान हो गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा के अमरगढ़ बैजलपुर निवासी रवीश यादव की पत्नी अंकुर यादव गर्भवती थी। 18 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी तो परिजन तैयार हो गए। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर वार्ड में अंकुर यादव को शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वार्ड में भर्ती मरीज को कोई देखने तक नहीं गया। चार दिनों में मरीज के पेट में सूजन आ गई, उसकी हालत बिगड़ती गई। परेशान परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आनन फानन में डाॅक्टर ने मरीज को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मरीज की हालत अब भी बेहद नाजुक है। डॉक्टर की लापरवाही की वजह से मरीज जीवन और मौत के बीच जूझ रही है। प्रभारी सीएमएस डॉ.एसके पांडेय ने डॉक्टर की लापरवाही से इन्कार नहीं है। ऑपरेशन के बाद डाॅक्टर लगातार दो बार राउंड पर जाते हैं। अंकुर के लिए पुरुष अस्पताल के डॉक्टरों को भी बुलाया गया। हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर भी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed