फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM stopped salary and allowances of 31 officers for not staying at night

Pratapgarh News: रात्रि निवास नहीं करने पर 31 अधिकारियों का डीएम ने रोका वेतन और भत्ता

Thu, 06 Feb 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 06 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
DM stopped salary and allowances of 31 officers for not staying at night
कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में बुधवार को डीएम ने स्वच्छता समिति की बैठक ली। इसमें ब्लॉक मुख्यालय पर रात्रि निवास नहीं करने वाले 31 अधिकारियों का वेतन और आवासीय भत्ता रोकने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई के बाद बैठक में सन्नाटा पसर गया। बाद में डीएम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में प्राप्त धनराशि से कराए गए कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने सभी पात्रों को व्यक्तिगत शौचालय देने का निर्देश दिया। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 2024-25 में लक्ष्य 19,406 के सापेक्ष 22,606 शौचालयों का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। पोर्टल पर आवेदनों में से 17,542 व्यक्ति पात्र मिले हैं। जिनकी एमआईएस करा दी गई है। इसमें से 11,885 लाभार्थियों को दो चरणों में पीएफएमएस के माध्यम से प्रथम किश्त एवं 4750 लाभार्थियों को दोनों किश्त की धनराशि उनके खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन

एमआईएस के सापेक्ष 5,651 लाभार्थियों को प्रथम किश्त एवं 7,135 लाभार्थियों को दूसरी किश्त भेजी जानी है। शौचालयों की रेट्रोंफिटिंग के तहत पंचायत सहायकों द्वारा अभियान में चयनित 4,23,690 लाभार्थियों के शौचालयों का सत्यापन कराया जाना था, जिसके सापेक्ष 4,07,651 लाभार्थियों का सत्यापन किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष-2024-25 में 173 ग्राम पंचायतों के तहत 287 ग्रामों को मॉडल ग्राम बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मुख्यालय में रात्रि निवास नहीं करने समेत कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीएम ने ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत, समाज कल्याण, को-ऑपरेटिव और जेई समेत 31 अधिकारियों का वेतन और आवासीय भत्ता रोकने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ सुखराज बंधु, डीएफओ रामसिंह यादव, सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत एवं समाज कल्याण आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed