फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM has no time, advocates did not submit memorandum of demands to ADM and CRO

Pratapgarh News: डीएम को समय नहीं, अधिवक्ताओं ने एडीएम व सीआरओ को नहीं सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Sep 2023 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 06 Sep 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
DM has no time, advocates did not submit memorandum of demands to ADM and CRO
हापुड़ की घटना पर लामबंद अधिवक्ता संगठन ने नारेबाजी कर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। हापुड़ की घटना के विरोध में सीएम को संबोधित ज्ञापन देने के लिए बुधवार को अधिवक्ता संगठन डीएम दफ्तर पहुंचे लेकिन, वह नहीं मिले। इससे नाराज वकीलों ने एडीएम व मुख्य राजस्व अधिकारी सहित प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन ही नहीं सौंपा। डीएम के व्यवहार से आहत अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्रा व महामंत्री संतोष नारायण मिश्रा ने हापुड़ की घटना पर साथियों के साथ नाराजगी जताकर डीएम को ज्ञापन देने का विचार किया। प्रकाशन मंत्री अजय कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, ममता पांडेय, संजय मिश्रा, महेश चंद्र यादव, नीरज ओझा, सुनीत कुमार पांडेय संग ज्ञापन देने डीएम के कक्ष में पहुंचे थे। रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र, सुधाकर सिंह और विनय सिंह सहित अन्य ने भी हापुड़ की घटना के विरोध में डीएम को ज्ञापन देने की तैयारी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed