{"_id":"57ffd00f4f1c1b4c2c28e2cb","slug":"dm-asks-for-report-facilities-have-to-increases-on-polling-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगी गई जांच रिपोर्ट मतदान केंद्रों पर बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगी गई जांच रिपोर्ट मतदान केंद्रों पर बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
प्रतापगढ़
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
मतदान कराने के लिए शनिवार को रवाना होती पोलिंग पार्टी।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मियों के साथ ही मतदाताओं को सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। पेयजल, शौचालय, बिजली की समस्या हर हाल में चुनाव के पूर्व पूरा होना है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मियों व मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन तैयारी में है। अभी तक बहुत से मतदान केंद्रों पर ही मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं। हर मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी , रैंप, फर्नीचर, व शौचालय की मुकम्मल व्यवस्था करनी ही है। जनपद में कुल 2504 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की हकीकत खंगालने के लिए कर्मचारियों के साथ ही अफसरों को लगाया गया है। इस बार हर केंद्रों पर मतदानकर्मियों व मतदाताओं की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। मतदान केंद्रों की हकीकत को कैमरे में कैद करना होगा। सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के बाद वीडियो क्लिप भी आयोग को भेजनी होगी।