{"_id":"6480dbd06e8c6472020cc284","slug":"dj-broke-operator-beaten-for-not-playing-sp-i-re-song-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-113-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सपा आई रे का गाना नहीं बजाने पर तोड़ा डीजे, संचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सपा आई रे का गाना नहीं बजाने पर तोड़ा डीजे, संचालक को पीटा
Thu, 08 Jun 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
कोहड़ौर के अतरसंड में बरात में शामिल युवकों की मांग के बाद भी सपा आई रे का गाना न बजाने पर बरातियों ने डीजे तोड़कर संचालक को पीटा। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी भाग निकले।
अतरसंड के रहने वाले रामदीन यादव के घर मंगलवार की शाम पट्टी कोतवाली के ढंढोर से बरात आई थी। रात में द्वारचार के दौरान बरात में शामिल कुछ युवकों ने सपा के गानों को बजाने की फरमाइश की, लेकिन डीजे संचालक ने मना कर दिया।
इसके बाद भी कुछ युवक डीजे संचालक पर दबाव डालते रहे। कहासुनी के बीच कुछ युवकों ने डीजे संचालक सुभाष गुप्ता की पिटाई कर दी। कुछ डीजे तोड़ने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कोहड़ौर प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।