फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Diwali's happiness turned into mourning, three died in accidents

छिन गई दिवाली की खुशियां, हादसों में गई तीन की जान

Mon, 24 Oct 2022 01:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Diwali's happiness turned into mourning, three died in accidents
Diwali's happiness turned into mourning, three died in accidents
अलग-अलग हुए हादसों में लालगंज के दो व सांगीपुर के एक युवक की मौत हो गई। दिवाली की खुशियों में व्यस्त परिजनों को तीनों युवकों के असमय मौत की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के चंद्रमपुर कौडिय़ाडीह निवासी कन्हैयालाल गौतम(45) जलेसरगंज स्थित एक राइस मिल पर काम करता था। शनिवार की देर शाम वह राइस मिल में दिवाली को लेकर साफ-सफाई कर रहा था। इस दौरान बरामदे से असंतुलित होकर वह नीचे गिर गया। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के लिए यहां ले गए।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान देर रात उसकी सांस थम गई। युवक की मौत की जानकारी घर पहुंची तो दिवाली की तैयारियों में जुटी पत्नी फूलमती समेत बेटे अमित कुमार, अनिल कुमार व बेटियां शालिनी व चांदनी का रो-रोकर हाल खराब हो गया। मृतक की पत्नी फूलमती ने साफ सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर मौत हो जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लालगंज के बभनपुर निवासी राजकुमार पटेल(38) शनिवार की रात ट्रैक्टर पर बैठकर घर जा रहा था। गांव के समीप अचानक मवेशी सामने आने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा घुसा। हादसे में युवक की मौके पर पर ही मौत हो गई। दिवाली के एक दिन पहले उसकी मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बेटा हिमांशू व दोनों बेटियों नीतू व संध्या समेत पत्नी घटना की जानकारी पर बेसुध हो गई। कोतवाली में इत्तेफाकिया घटना की तहरीर दी गई है।

इसी तरह सांगीपुर थाना क्षेत्र के थरिया का रहने वाला आशाराम यादव (30) शनिवार की रात मोपेड से सांगीपुर जा रहा था। देऊम चौराहे के समीप वह सामने से आ रही बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सांगीपुर सीएचसी से रेफर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो दिवाली की खुशियां गम में बदल गई। आशाराम की पत्नी सीमा व बेटे साहिल, समर तथा बेटी साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed